➨ एनडीए {NDA} 2017 का हल प्रश्न-पत्र
हम यहां 5 फरवरी 2017 को संपन्न हुई, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के सामान्य ज्ञान का हल प्रश्न-पत्र दे रहे है। इसमें पूछे गए सभी सवालों के अध्ययन से आप (National Defence Academy “NDA”) परीक्षा का परीक्षा पैटर्न समझते हुए आगामी परीक्षा में आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते है।
1. DNA की पॉलिन्यूक्लिओटाइड श्रृंखला में क्या समाविष्ट होता है? – एक नाइट्रोजनी क्षारक, डिऑक्सीराइबोस शर्करा और फॉस्फेट समूह
2. DNA के एक तन्तुगुच्छ (स्ट्रैण्ड) से RNA में आनुवंशिक सूचना के प्रतिरूपण की प्रक्रिया क्या कहलाती है? – अनुलेखन
3. AIDS का कारण ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएन्सी वायरस (HIV) है। सामान्यत: HIV संक्रमण का पारगमन किसके माध्यम से होता है? – संदूषित रक्त एवं उत्पादों के संचरण से
4. पौधों को संक्रमित करने वाले अधिकांश विषाणुओं में क्या होता है? – केवल दोहरे तन्तुगुच्छ वाला RNA
5. युग्मक-संलयन के परिणामस्वरूप क्या बनता है? – द्विगुणित युग्मनज
6. मसूड़ों से रक्तस्राव, दाँतों का गिरना, अस्थियों का भंगुर होना एवं घाव भरने में देरी किस विटामिन की कमी से होती है? – विटामिन C
7. जब शुद्ध सिलिकॉन के एक टुकड़े को एल्युमीनियम से मादित (रोगन) किया जाता है, तब वह क्या बन जाएगा? – मादित सिलिकॉन का टुकड़ा p-प्ररूपी
8. मान लीजिए, एक प्रतिरोध R पर वोल्टता V लगाते हैं। प्रतिरोध में ऊर्जा क्षय P है। अब तीन प्रतिरोधों, जिनमें से प्रत्येक का प्रतिरोध R है, के एक समान्तर संयोजन में वही वोल्टता V लगाई जाती है। तब दूसरी स्थिति में होने वाला ऊर्जा क्षय कितना होगा? – 3P
9. सिलिकॉन, जर्मेनियम, क्वाटर्ज और गैलियम आर्सेनाइट इनमें से कौन-सा एक अर्द्धचालक नहीं है? – क्वाटर्ज
10.एक समान्तर पट्टिका संधारित्र, जिसकी पट्टिकाओं के बीच में हवा है, की धारिता C है। अब संधारित्र की दो पट्टिकाओं के बीच के स्थान को एक परावैद्युत, जिसका परावैद्युतांक 7 है, से भरा जाता है। तब धारित का मान क्या होगा? – C
11.फाउण्टेन पेन, क्रिकेट की गेंद, रिंग (वलय) और पुस्तक इनमें से किसका संहति-केन्द्र वस्तु के बाहर होता है? – रिंग (वलय)
12.कोयला का जलना, लकड़ी का जलना, प्लेटिनम क्रूसिबल को गर्म करना और पोटैशियम क्लोरेट को गर्म करना इनमें से कौन-सा एक भौतिक परिवर्तन है? – प्लेटिनम क्रू सिबल को गर्म करना
13.बहु-आसुत जल के एक नमूने का pH मान क्या है? – शून्य के अतिनिकट
14.किसी तत्व का सर्वाधिक अभिलाक्षणिक गुणधर्म कौन-सा है? – परमाणु क्रमांक
15.दो तत्व-कैल्शियम (परमाणु क्रमांक 20) और आर्गन (परमाणु क्रमांक 18) हैं। दोनों तत्वों की द्रव्यमान संख्या 40 है। ऐसे तत्वों को क्या कहा जाता है? – समभारिक
16.किसी परमाणु के लिए 'प्लम पुडिंग मॉडल' किसके द्वारा दिया गया था? – जेजे थॉमसन
17.सोडियम-23 के 46 ग्राम में परमाणुओं की संख्या कितनी है (N = आवोगाद्रो नियतांक)? – 2N
18.किस राज्य में लोकटक झील स्थित है? – मणिपुर
19.कुल शस्य क्षेत्रफल से वास्तविक बुआई क्षेत्र के अनुपात को क्या कहा जाता है? – शस्य सघनता
20.चेन्नई से कोलकाता की यात्रा सड़क मार्ग (न्यूनतम दरी) से करने पर, नदियों की उपस्थिति का सही क्रम कौन-सा है? – पेन्नेरू, कृष्णा, गोदावरी, महानदी, सुबर्णरेखा
21.बच्चों में क्वाशिओरकर रोग किस कारण से होता है? – आहार में कार्बोहाइड्रेड और वसा की पर्याप्त मात्रा, किन्तु प्रोटीन की कमी
22.मैमेलियन हृदय पेशीजनक है और यह तन्त्रिकाओं द्वारा नियन्त्रित रहता है। हृदय स्पन्द कहाँ से प्रारम्भ होता है? – कोटरालिंद नोड
23.पादप वर्धन नियन्त्रक, भिन्न रासायनिक संरचनाओं के छोटे, साधारण अणु होते हैं। ये क्या हैं? – इण्डोल यौगिक, ऐडिनीन व्युत्पन्न, कैरोटिनॉयड और टर्पीन
24.त्रिज्या r एवं लम्बाई l के एक ताँबे के तार का प्रतिरोध R है। ताँबे का एक दूसरा तार, जिसकी त्रिज्या 2r एवं लम्बाई l है, लिया गया है और इन दोनों तारों को एक समान्तर संयोजन में जोड़ा गया है। दोनों तारों के समान्तर संयोजन का परिणामी प्रतिरोध कितना होगा? – 5/4 R
25.वर्षा के किसी दिन इन्द्रधनुष के दिखाई पड़ने के लिए कौन-सी प्रकाशीय घटना मुख्य रूप से उत्तरदायी है? – प्रकीर्णन
26.अगस्थ्यामलाई, नोकरेक, ग्रेट निकोबार और ग्रेट हिमालयन इनमें से कौन-सा जीवमण्डल संरक्षित क्षेत्र भारत में नहीं है? – ग्रेट हिमालयन
27.द्रव्य की अवस्थाओं की अधिकतम संख्या क्या है? – पाँच
28.किसी तत्व के रासायनिक गुणधर्म किस पर निर्भर करते है? – तत्वों की सबसे बाहरी कोश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या
29.सल्फ्यूरिक अम्ल का आण्विक द्रव्यमान 98 है। यदि एक लीटर विलयन बनाने के लिए पानी में 49 ग्राम अम्ल घोला जाता है, तो अम्ल की प्रबलता क्या होगी? – 0.5 नार्मल
30.'रैण्ड/जार' कहाँ की मुद्रा है? – दक्षिण अफ्रीका
31.काण्डला, मोरमुगाँव, कोलकाता-हल्दिया और तूतीकोरिन इनमें से कौन-सा बन्दरगाह ज्वारनदमुख पर स्थित है? – मोरमुगाँव
32.अगस्त, 2016 में रहस्योद्घाटित संवेदनशील सूचना, भारत के किस रक्षा प्लेटफॉर्म से सम्बन्धित है? – पनडुब्बियाँ
33.वर्ष 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत ने कितने पदक जीते? – एक रजत और एक कांस्य
34.वर्ष 2016 में भारत किसका सदस्य बना? – मिसाइल टेक्लनोलॉजी कण्ट्रोल रेजीम
35.2016 में भारत ने अपने एक पड़ोसी देश् के साथ एक सामरिक बन्दरगाह विकसित करने हेतु एक समझौता किया। उस बन्दरगाह का नाम क्या है? – मोंगला
36.किस खिलाड़ी ने 2016 के रियो पैरालम्पिक खेलों में पुरुषों के भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) खेल का स्वर्ण पदक भारत के लिए जीता? – देवेन्द्र झाझरिया
37.गिगमित कर प्राप्तियाँ, लाभांश तथा लाभ, विनिवेश प्राप्तियाँ और ब्याज प्राप्तियाँ इनमें से कौन-सा संघ सरकार की राजस्व प्राप्तियों का घटक नहीं है? – विनिवेश प्राप्तियाँ
38.TRIPS समझौता किससे सम्बन्धित है? – बौद्धिक सम्पदा संरक्षण
39.वर्ष 2015-16 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था द्वारा दर्ज की गई 7.6% की वृद्धि दर का आधार क्या है? – स्थिर कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद
40.हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने स्वदेशी रूप से प्रकल्पित एवं निर्मित किए गए प्रथम दो हल्के लड़ाकू विमान, 2016 में भारतीय वायु सेना को सौंपे। इन नए लड़ाकू विमानों का नाम क्या है? – तेजस
41.राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय क्या एक इण्टर-सर्विसेज प्रतिष्ठान (inter-Services Establishment) है? – नहीं
42.शौर्य चक्र, वीर चक्र, युद्ध सेवा मेडल और परमवीर चक्र इनमें से कौन-सा एक शान्तिकालीन वीरता पुरस्कार है? – शौर्य चक्र
43.भारतीय नौसेना के दक्षिणी नौसैन्य कमान का मुख्यालय किस स्थान पर है? – कोच्चि
44.ए. कम्पैरिजन बिट्वीन वूमेन एण्ड मेन पुस्तक का लेखक/लेखिका कौन है? – ताराबाई शिन्दे
45.यह तथ्य कि ग्रह, सूर्य के चारों ओर वृत्तों में नहीं, बल्कि दीर्घवृत्तों में घूमते हैं, सबसे पहले किसने प्रदर्शित किया था? – जोहानस केपलर
46.19वीं शताब्दी के मध्य में औद्योगिक क्रान्ति के दौरान मैनचेस्टर में श्रमिकों की औसत जीवन-अवधि कितनी थी? – 17 वर्ष
47.जॉर्ज वॉशिंगटन को अमेरिकी सेना का कमाण्डर इन चीफ कब बनाया गया था? – द्वितीय महाद्वीपीय काँग्रेस के दौरान 1775 में
48.अलेक्जेण्डर केरेन्सकी कौन थे? – अक्टूबर क्रान्ति से पहले रूस की अन्तिम सरकार के प्रधान
49.ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, 2016 कहाँ आयोजित हुआ था? – भारत
50.जुलाई, 2016 में किस देश ने अरहर/तूर और अन्य दालों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भारत के साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? – मोजाम्बिक
51.प्रतिलिप्याधिकार (कॉपीराइट), पेटेण्ट, औ़द्योगिक डिजाइन और व्यापार चिन्ह (ट्रेडमार्क) इनमें से कौन-सा बौद्धिक सम्पदा अधिकार बिना किसी पंजीकरण के संरक्षित है? – व्यापार चिन्ह (ट्रेडमार्क)
52.NASDAQ सूचकांकए BSE सूचकांक, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक और थोक मूल्य सूचकांक इनमें से कौन-सा सूचकांक भारत में मुद्रास्फीति की दर को मापने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अब प्रयोग में लाया जाता है? – उपभोक्त मूल्य सूचकांक
53.WTO शासन-व्यवस्था के अन्तर्गत सर्वाधिक पसन्दीदा राष्ट्र (एमएफएन) का प्रावधान किस सिद्धान्त पर आधारित है? – राष्ट्रों के बीच गैर-विभेदीकरण
54.सकल मूल्य कर, मूल्य कर, उपभोग कर और गंतव्य-आधारित कर (डेस्टिनेशन-बेस्ड टैक्स) इनमें से कौन-सा भारत में लगाया जाने वाला सम्भावित माल एवं सेवा कर नहीं है? – सकल मूल्य कर
55.अमर्त्य सेन को उनके किस विषय-क्षेत्र में योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था? – कल्याणकारी अर्थशास्त्र
56.भारतीय नौसेना के कैप्टेन का पद किसके समकक्ष होता है? – भारतीय वायु सेना का ग्रुप कैप्टन
57.अक्टूबर 2016 में भारतीय नौसेना ने अत्यधिक युक्तिचालन वाले तीव्र आक्रमण जलयान आईएनएस-तिहायू को शामिल कर लिया। आईएनएस-तिहायू कहाँ आधारित होगा? – विशाखापट्टनम
58.बहु-बैण्ड खुदरा बिक्री, रक्षा, निजी सुरक्षा एजेन्सियाँ और आयुध अधिनियम 1959 के अन्तर्गत आने वाले छोटे शस्त्रास्त्र एवं गोला-बारूद का निर्माण इनमे से कौन-सा क्षेत्र प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति में जून, 2016 में किए गए परिवर्तनों से प्रभावित नहीं है? – आयुध अधिनियम 1959 के अन्तर्गत आने वाले छोटे शस्त्रास्त्र एवं गोला-बारूद का निर्माण
59.ग्रेट ब्रिटेन किससे अलग हो रहा है, जो BREXIT से सन्दर्भित है? – यूरोपियन यूनियन
60.लन्दन, पेरिस, टॉक्यो और मॉस्को इनमें से किस शहर में ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, 2020 होने जा रहा है? – टॉक्यो
61.आंग सा सू-की, हतिन क्याव, म्यिंट स्वे और हेनरी वान थियो इनमें से म्यांमार संघ के गणतन्त्र का राष्ट्रपति कौन है? – हतिन क्याव
62.भू-राजस्व में रैयतवाडत्री प्रयोग का प्रारम्भ किसके द्वारा किया गया? – अलेक्जेण्डर रीड
63.भारत के राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति के निर्वाचन में उठे सन्देहों और विवादों के मामले में जाँच और निर्णय किस सांविधानिक प्राधिकरण द्वारा किए जाते हैं? – भारत का सर्वोच्च न्यायालय
Itna hi questions Rahatah h
ReplyDeleteयह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कृप्या अपनी राय हमें Comments या Messages के माध्यम से जरूर दें।
धन्यवाद ।।