Type Here to Get Search Results !

➨ 100 बिहार सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी {Bihar GK With PDF}



100 बिहार सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी {Bihar GK With PDF}

बिहार सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Bihar GK) के अन्तर्गत हम यहां बिहार के 100 महत्वपूर्ण सवालों को आपके लिए लाए है। जिसमें बिहार का इतिहास, भूगोल, सामान्य ज्ञान आदि सभी टॉपिकों को शामिल किया गया है। यह सभी प्रश्न बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा आयोजित परीक्षाओं एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अत्यन्त उपयोगी है। इन सभी प्रश्नों को PDF में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये Download लिंक पर क्लिक करें।

1.     बिहार का राज्य दिवस किस दिन मनाया जाता है– 22 मार्च

2.     बिहार राज्य की स्थापना की घोषणा किस दिन हुई थी? – 12 दिसम्बर, 1911

3.     बिहार राज्य की स्थापना का विधिवत् उद्घाटन कब हुआ था– 1 अप्रैल, 1912

4.     बिहार के क्षेत्रफल कितना है? – 94,163 ​वर्ग किमी

5.     बिहार के प्रथम राज्यपाल कौन थेजयरामदास दौलतराम

6.     बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? – डॉ. श्री कृष्ण सिंह

7.     बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थीराबड़ी देवी

8.     बिहार में लोकसभा राज्यसभा के सदस्यों की संख्या कितनी है– 40 और 16,

9.     बिहार का राजकीय पखी कौन-सा हैघरेलू गौरैया

10.बिहार का राजकीय पशु कौन हैबैल

11.बिहार का राजकीय वृक्ष कौन सा हैपीपल

12. बिहार का राजकीय फूल कौन-सा हैकचतार

13.बिहार में हिन्दी उर्दू मिश्रित भाषा बोली जाती है उसे क्या कहते हैंबिहारी

14.2011 की अंतिम जनगणना के अनुसार, बिहार की जनसंख्या कितनी है– 10,40,99,452

15.उड़ीसा राज्य बिहार से कब पृथक् किया गया और नया प्रान्त बनाया गया– 1936 में

16.16. बिहार का अंक्षाशीय और देशान्तरीय विस्तार कितना है– 24°20'10" से 27°31'15" उत्तरी अक्षांश 83°19'50" से 88°17'40" पूर्वी देशान्तर के मध्य 

17.क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का भारत में कौनसा स्थान है– 12वां 

18.बिहार की सीमा किस देश की सीमा को स्पर्श करती हैनेपाल

19.बिहार में संगीत का प्रारम्भ किस युग से हुआ थावैदिक युग

20.बिहार का मिथिलौचल वर्तमान से किस शैली के कारण विश्व प्रसिद्ध हो गया हैमधुबनी शैली

21. बिहार राजभाषा विभाग द्वारा प्रदत्त चाणक्य पुरस्कार किस विधा के लिए दिया जाता हैराजनीतिशास्त्र

22.बिहार में सिखों का पवित्र तीर्थ स्थल कहां पर हैपटना

23.बिहार में मुख्यत: कौन-सी तीन फसलें उगाई जाती हैं? – रबी, खरीफ और जायद

24.बिहार के सम्पूर्ण भौगोलिक क्षेत्र में कितने प्रतिशत भाग पर वनाच्छादित है– 7.1 प्रतिशत

25.बिहार का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना है? – 5.28%

26.बिहार किस गौरवमयी साम्राज्य का स्थान रहा हैमगध

27.किस आक्रमणकारी ने बिहार पर किए गए आक्रमण के दौरान नालन्दा के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय को नष्ट किया थाबख्तियार खिलजी

28.बक्सर का युद्ध कब हुआ था– 1764 . में

29.बिहार की जलवायु को किस नाम से पुकारते हैंमानसूनी जलवायु

30.बिहार में शीतकालीन वर्षा किस कारण होती हैभूमध्य सागर की ओर से आने वाले चक्रवातों से

31.बिहार में मानसून कब लौटता हैमध्य अक्टूबर में

32.बिहार राज्य की सर्वाधिक महत्व की नदी कौन-सी हैगंगा नदी

33.गंगा नदी बिहार के किस जिले से प्रवेश करती हैभोजपुर

34.बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता हैकोसी 

35.बिहार के किस भाग में अपोढ़ मिट्टी की प्रधानता हैगंगा की उत्तरी मैदान

36.लाल मिट्टी बिहार के किस भाग में मिलती हैगंगा नदी के दक्षिणी भाग में

37.बिहार में सर्वाधिक क्षेत्र पर कौन-सी फसल बोई जाती हैधान

38.चावल के उत्पादन में बिहार का देश में कौन-सा स्थान हैपांचवा

39.बिहार में सर्वाधिक जूट किस जिले में पैदा किया जाता हैपूर्णिया

40.बिहार का तम्बाकू उत्पादन में भारत में कौन-सा स्थान हैछठवां

41.जूट के उत्पादन में बिहार का भारत में कौन-सा स्थान है? – दूसरा

42.जूट की भांति रेशे की फसल जो बिहार में पैदा होती है। वह कौन सी हैमेस्टा 

43.बिहार में अन्य फसलों में किस फसल का उत्पादन सबसे अधिक होता हैआलू

44.बिहार राज्य के कितने क्षेत्र पर वन आच्छादित हैं? – 5% से 10%

45.बिहार राज्य वनों से प्राप्त पदार्थों पर आधारित किस उद्योग में भारत में प्रथम स्थान रखता हैलाख उद्योग

46.बिहार राज्य के वनस्पति प्रदेश में कौन शामिल नहीं हैसदाबहार वन

47.बिहार राज्य में सिंचाई का सर्वाधिक प्रयो किए जाने वाला साधन कौन-सा हैनलकूप

48.बिहार की कुल सिंचित भूमि का कितना प्रतिशत भाग नहरों द्वारा सींचा जाता है? – 30%

49.बिहार में कुल सिंचित भूमि का कितना प्रतिशत भाग नलकूपों द्वारा सींचा जाता है– 65%

50.बिहार में कोसी परियोजना के निर्माण का श्रीगणेश कब हुआथा– 1954 में

51.मेढक परियोजना किन दो राज्यों की परियोजना हैबिहार-उत्तर प्रदेश

52.बिहार में नहरों द्वारा सिंचाई किस भाग में अधिक होती हैगंगा का उत्तरी मैदान

53.हिन्दुस्तान फर्टीलाइजर्स लिमिटेड के अधीननगरों में से कहां उद्योगस्थापित किया गया हैबरौनी

54.बिहार में 250 से अधिक बीड़ी बनाने के कारखाने हैं परन्तु सिरगेट का विशाल कारखाना एक ही स्थान पर है। वह कहां हैशाहपुर

55.बिहार का एकमात्र तेल शोधक कारखाना किस स्थान पर हैबरौनी

56.बिहार के किस नगर में बिहार स्टेट स्कूटर्स लिमिटेड की स्थापना की गई हैफतुहा

57.17वीं शताब्दी में बिहार में सोने की खानें कहां स्थित थींपटना

58.बिहार में रेल परिवहन का शुभारम्भ कब से माना जाता है– 1860-62

59.बिहार राज्य की प्रथम रेलवे का नाम क्या थाईस्ट इण्डिया रेलवे 

60.बिहार में प्रथम रेल लाइन का निर्माण किस स्थान के मध्य हुआ था? – किडल से आसनसोल

61.बिहार में कई रेलवे द्वारा रेल परिवहन सम्पन्न होता है केवल एक को छोड़कर, वह कौन-सा हैमध्य-पूर्व रेलवे

62.बिहार में गुजरने वाले राष्ट्रीय मार्ग नं. 2 (ग्राण्ड ट्रंक रोड) का निर्माण किसने करवाया थाशेरशाह शूरी

63.ग्रांड ट्रंक रोड का नाम बदलकर क्या रखा गया हैशेरशाह सूरी मार्ग 

64.2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में जनसंख्या का घनत्व कितना है? – 1.106 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी

65.बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या कितनी है– 8

66.बिहार में किस वर्ष दूरदर्शन का केन्द्र स्थापित किया गया था– 1978 में

67.बिहार में किस नगर में दूरदर्शन का प्रथम केन्द्र स्थापितहुआ थामुजफ्फरपुर

68.नेपाल जाने के लिए बिहार के किस हवाई अड्डे का सर्वाधिक प्रयोग होता हैरक्सौल

69.2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में साक्षरता का प्रतिशत क्या है? – 61.8%

70.पटना विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई थी– 1917 . में

71.बिहार में सबसे पहले स्थापित विश्वविद्यालय का नाम क्या हैपटना विश्वविद्यालय

72.बिहार का सबसे पुराना चिकित्सा महाविद्यालय कौन-सा हैपटना मेडिकल कॉलेज, पटना

73.बिहार में सर्वप्रथम किस स्थान पर कृषि विश्वविद्यालय स्थापित किया गया थासमस्तीपुर

74.बिहार में शिक्षा का स्तर कैसा हैमध्यम

75.बिहार का प्रथम हिन्दी समाचार पत्र -'बिहार बंधु था, इसका प्रकाशन कब प्रारम्भ हुआ था– 1874 में

76.बिहार से प्रकाशित हिन्दी मासिक बालक किस नगर से प्रकाशित होता हैपटना

77.गुरु प्रसाद सेन द्वारा बिहार के अंग्रेजी समाचार पत्र 'दि बिहार हेराल्ड' का प्रकाशन कब प्रारम्भ हुआ था– 1875 में

78.बिहार राज्य में किस बैंक की स्थापना सर्वप्रथम हुई? – इलाहाबाद बैंक

79.2011 की जनगणना के अनुसार किस जिले की जनसंख्या सबसे अधिक हैपटना

80.बिहार राज्य में किस बैंक की सर्वाधिक शाखाएं हैंभारतीय स्टेट बैंक

81.मैथिली भाषा किस जिले की प्रमुख भाषा हैदरभंगा

82.मगधी भाषा किन-किन जिलों में बोली जाती हैगया-पटना

83.बिहार में बोली जाने वाली किस भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया हैमैथिली

84.'महालया' का बिहार में क्या तात्पर्य हैपितृपक्ष

85.बिहार का विश्वविख्यात पशु मेला कौन-सा हैसोनपुर का मेला

86.बैशाख पूर्णिमा के दिन बिहार में कौन-सा पर्व मनाया जाता हैबुद्ध जयन्ती

87.'फाग राग' का सृजन बिहार में किसने किया थामहाराजा नवलकिशोर सिंह

88.बिहार में लगनी राग किस अवसर परगया जाता हैविवाहोत्सव 

89.बिहार के प्रख्यात गायक रजाशाह ने किस नए यन्त्र का शुभारम्भ किया थाठाट

90.बिहार के किस पर्यटन स्थल पर गर्म जल के स्रोत हैंराजगिरि

91.अफगान बादशाह शेरशाह सूरी का मकबरा बिहार के किस नगर में है? – सासाराम

92.2001-2011 के दशक में बिहार की जनसंख्या वृद्धि दर कितनी रही है– 25.40%

93.सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला जिला कौन-सा हैमुगेर

94.बिहार का सबसे बड़ा नगर कौन-सा हैपटना

95.बिहार का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन-सा हैशिवहर

96.बिहार राज्य हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प कला निगम की स्थापना कब हुई थी– 1974

97.भारत का कौन-सा प्रख्यात राष्ट्रीय मार्ग बिहार से होकर गुजरात हैग्रान्ड ट्रंक रोड

98.बिहार की द्वितीय राज्य भाषा क्या है? – उर्दू

99.प्रशासनिक दृष्टिकोण से बिहार को कितने प्रमण्डल जिलों में बांटा गया है? – 9 प्रमण्डल और 38 जिले

100.          बिहार में सर्वाधिक क्षेत्र पर किसकीफसल उगाई जाती है? – धान

Post a Comment

3 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कृप्या अपनी राय हमें Comments या Messages के माध्यम से जरूर दें।
धन्यवाद ।।

Top Post Ad

Below Post Ad