Type Here to Get Search Results !

➨ जानिये, भारत के अबतक के मुख्य न्यायाधीश, उनका कार्य व कार्यकाल


➨ जानिये, भारत के अबतक के मुख्य न्यायाधीश, उनका कार्य व कार्यकाल

? भारत में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना संविधान के अनुच्छेद 124 के तहत् 26 जनवरी, 1950 को की गई थी तथा 28 जनवरी को इसका उद्घाटन किया गया। यह देश में सबसे उच्च अपीलीय अदालत है, जो राज्यों व केन्द्रशासित क्षेत्रों के उच्च न्यायालयों के फैसलों के विरुद्ध अपीली सुनवाई करता है। इनके अतिरिक्त राज्यों के बीच के विवादों तथा मौलिक अधिकारों व मानव अधिकारों के गम्भीर उल्लधंन सम्बन्धित मामालों की सीधे ही सर्वोच्च न्यायालय के समझ रखा जा सकता है।

? स्थापना के समय सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 7 न्यायाधीशों का प्रावधान था। कार्यभार में वृद्धि के चलते अब न्यायाधीशों की अधिकतम संख्या 31 (मुख्य न्यायाधीश सहित) होती है।

? न्यायमूर्ति हरिलाल जे. कानिया भारत के पहले सर्वोच्च न्यायाधीश थे। इस पर पर उनकी नियुक्ति 26 जनवरी, 1950 को की गई थी तथा 6 नवम्बर, 1951 तक वह इस पद पर रहे थे।

? सर्वोच्च न्यायालय के 67 वर्षों के इतिहास में केवल 6 महिलाओं ने ही इसमें न्यायाधीश के पद को सुशोभित किया है। न्यायामूर्ति एम. फातिमा देवी सर्वोच्च न्यायालय में पहली महिला न्यायाधीश थी।

? वर्तमान में न्यायमूर्ति दीपक मिश्र भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश है। वह 10 अक्टूबर, 2011 से सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं तथा मुख्य न्यायाधीश पद पर उनका कार्यकाल 2 अक्टूबर, 2018 तक रहेगा।

भारत के मुख्य न्यायाधीशों की सूची

1.     हरिलाल जे. कानिया : 26 जनवरी, 1950 से 6 नवम्बर, 1951

2.     पतंजलि शास्त्री : 7 नवम्बर, 1951 से 3 जनवरी, 1954

3.     मेहरचन्द्र महाजन : 4 जनवरी, 1954 से 22 दिसम्बर, 1954

4.     बी. के. मुखर्जी : 23 दिसम्बर, 1954 से 31 जनवरी, 1956

5.     एस. आर. दास : 1 फरवरी, 1956 से 30 सितम्बर, 1959

6.     भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा : 1 अक्टूबर, 1959 से 31 जनवरी, 1964

7.     पी. बी. गजेन्द्र गडकर : 1 फरवरी, 1964 से 15 मार्च, 1966

8.     ए. के. सरकार : 16 मार्च, 1966 से 29 जून, 1966

9.     के. सुब्बाराव : 30 जून, 1966 से 11 अप्रैल, 1967

10.के. एन. वांचू : 12 अप्रैल, 1967 से 24 जनवरी, 1968

11.एम. हिदायतुल्ला : 25 फरवरी, 1968 से ​16 दिसम्बर, 1970

12.जे. सी. शाह : 17 दिसम्बर, 1970 से 21 जनवरी, 1971

13.एस. एम. सीकरी : 22 जनवरी, 1971 से 25 अप्रैल, 1973

14.ए. एन. रे. : 26 अप्रैल, 1973 से 28 जनवरी, 1977

15.एम. एच. बेग : 29 जनवरी, 1977 से 21 फरवरी, 1978

16.वाई. वी. चन्द्रचूड़ : 22 फरवरी, 1978 से 11 जुलाई, 1985

17.प्रफुल्लचंद्र नटवरलाल भगवती : 12 जुलाई, 1985 से 20 दिसम्बर, 1986

18.रघुनन्दन स्वरूप पाठक : 21 दिसम्बर, 1986 से 18 जून, 1989

19.ई. एस. वेंकटरमैया : 19 जून, 1989 से 17 दिसम्बर, 1989

20.सव्यसाची मुखर्जी : 18 दिसम्बर, 1989 से 25 सितम्बर, 1990

21.रंगनाथ मिश्र : 26 सितम्बर, 1990 से 24 नवम्बर, 1991

22.के. एन. सिंह : 25 नवम्बर, 1991 से 12 दिसम्बर, 1991

23.एम. एच. कानिया : 13 दिसम्बर, 1991 से 17 नवम्बर, 1992

24.एल. एम. शर्मा : 18 नवम्बर, 1992 से 11 फरवरी, 1993

25.एम. एन. वेंकटचलैया : 12 फरवरी, 1993 से 24 अक्टूबर, 1994

26.ए. एम. अहमदी : 25 अक्टूबर, 1994 से 24 मार्च, 1997

27.जे. एस. वर्मा : 25 मार्च, 1997 से 17 जनवरी, 1998

28.एम. एम. पुंछी : 18 जनवरी, 1998 से 9 अक्टूबर, 1998

29.आदर्श सेन आनन्द : 10 अक्टूबर, 1998 से 31 अक्टूबर, 2001

30.एस. पी. भरूचा : 1 नवम्बर, 2001 से 5 मई, 2002

31.बी. एन. किरपाल : 6 मई, 2002 से 7 नवम्बर, 2002

32.गोपाल बल्लभ पटनायक : 8 नवम्बर, 2002 से 18 दिसम्बर, 2002

33.वी. एन. खरे : 19 दिसम्बर, 2002 से 1 मई, 2004

34.एस. राजेन्द्र बाबू : 2 मई, 2004 से 31 मई, 2004

35.रमेश चन्द्र लाहोटी : 1 जून, 2004 से 31 अक्टूबर, 2005

36.योगेश कुमार सब्बरवाल : 1 नवम्बर, 2005 से 13 जनवरी, 2007

37.के. जी. बालकृष्णन : 14 जनवरी, 2007 से 11 मई, 2010

38.एस. एच. कपाड़िया : 12 मई, 2010 से 28 सितम्बर, 2012

39.अल्तमस कबीर : 29 सितम्बर, 2012 से 18 जुलाई, 2013

40.पी. सदाशिवम : 19 जुलाई, 2013 से 26 अप्रैल, 2014

41.आर. एम. लोढ़ा : 27 अप्रैल, 2014 से 27 सितम्बर, 2014

42.एच. एल. दत्तू : 28 सितम्बर, 2014 से 2 दिसम्बर, 2015

43.टी एस ठाकुर : 3 दिसम्बर 2015 से 3 जनवरी, 2017

44.जगदीश सिंह खेहर : 4 जनवरी, 2017 से 27 अगस्त, 201

45.दीपक मिश्र : 28 अगस्त, 2017 से (कार्यकाल तक)

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad