Type Here to Get Search Results !

➨ विश्व के 7 महाद्वीप {With PDF}


➨ विश्व के 7 महाद्वीप

1.     एशिया
§  एशिया सबसे बड़ा महाद्वीप है।

§  यह विश्व के कुल स्थल क्षेत्र के 1/3 भाग पर स्थित है।

§  यहां की 3/4 जनसख्या अपने भरण-पोषण के लिए कृषि पर निर्भर है।

§  एशिया चावल, मक्का, जूट, कपास, सिल्क इत्यादि के उत्पादन के मामले में पहले स्थान पर है।

2.     अफ्रीका
§  अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

§  अफ्रीका का 1/3 हिस्सा मरुस्थल है।

§  यहां की मात्र 10% भूमि ही कृषि योग्य है।

§  हीरे सोने के उत्पादन में अफ्रीका सबसे ऊपर है।

3.     उत्तरी अमेरिका
§  यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

§  यह दुनिया के 16% भाग पर स्थित है।

§  कृषीय संसाधनों की दृष्टिकोण से यह काफ़ी धनी क्षेत्र है।

§  विश्व के कुल मक्का उत्पादन का आधा उत्पादन यहीं होता है।

§  वन, खनिज ऊर्जा संसाधनों के दृष्टिकोण से यह काफ़ी समृद्ध क्षेत्र है।

4.     दक्षिण अमेरिका
§  यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

§  इस महाद्वीप का 2/3 हिस्सा विषुवत रेखा के दक्षिण में स्थित है।

§  इसके बहुत बड़े हिस्से में वन हैं।

5.     अंटार्कटिका
§  यह विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

§  यह पूरी तरह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है और दक्षिण ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।

§  इस महाद्वीप का 99% हिस्सा वर्षपर्यन्त बर्फ़ से ढंका रहता है।

§  यहां की भूमि पूरी तरह बंजर है।

6.     यूरोप
§  यूरोप एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहां जनसंख्या घनत्व अधिक होने के साथ-साथ समृद्धता भी है।

§  यहां वन, खनिज, उपजाऊ मिट्टी जल बहुतायत में है।

§  यूरोप के महत्त्वपूर्ण खनिज संसाधन कोयला, लौह अयस्क, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस है।

7.     ऑस्ट्रेलिया
§  यह एकमात्र देश है जो सम्पूर्ण महाद्वीप पर स्थित है।

§  यह देश पादपों, वन्यजीवों खनिजों के मामल में समृद्ध है लेकिन जल की यहां काफ़ी कमी है।


Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कृप्या अपनी राय हमें Comments या Messages के माध्यम से जरूर दें।
धन्यवाद ।।

Top Post Ad

Below Post Ad