Type Here to Get Search Results !

➨ प्रथम विश्व युद्ध के बारे में 75 महत्वपूर्ण जानकारी {With PDF}


75 Important information about the First World War in Hindi

1.     प्रथम विश्व युद्ध (First World War) की शुरुवात 28 जुलाई 1914 को ऑस्ट्रिया द्वारा सर्बिया पर आक्रमण किये जाने के साथ हुयी

2.     प्रथम विश्व युद्ध चार वर्षो (1914-1918) तक चला , जिसमे 37 देशो ने भाग लिया

3.     साम्राज्यवादी देशों की आपसी प्रतिस्पर्धाऍ और टकराव प्रथम विश्व युद्ध का मूल कारण था

4.     प्रथम विश्व युद्ध का तात्कालिक कारण ऑस्ट्रिया के राजकुमार फेर्ड़ीनंद की बोस्निया की राजधानी सेराजेवो में हत्या थी

5.     प्रथम विश्वयुद्ध (First World War) में सम्पूर्ण विश्व दो खेमो में बंट गया था मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र

6.     धुरी राष्ट्रों का नेतृत्व जर्मनी ने किया इसमें शामिल अन्य देश थे ऑस्ट्रिया ,हंगरी और इटली आदि

7.     मित्र राष्ट्रों में इंग्लैंड , जापान ,संयुक्त राज्य अमेरिका ,रूस और फ्रास शामिल था

8.     प्रथम विश्व युद्ध के लिए सबसे अधिक उत्तरदायी देश जर्मनी (Germany) था

9.     गुप्त संधियों की प्रणाली का जनक बिस्मार्क था

10.ऑस्ट्रिया ,जर्मनी एवं इटली के बीच त्रिगुट का निर्माण 1882 ईस्वी में हुआ था

11.सर्बिया की गुप्त क्रांतिकारी संस्था काला हाथ थी

12.प्रथम विश्व युद् (First World War) के दौरान जर्मनी ने रूस पर आक्रमण 1 अगस्त 1914 ईस्वी में एवं फ्रास पर आक्रमण 3 अगस्त 1914 में किया था

13.8 अगस्त 1914 को इंग्लैंड प्रथम विश्व युद्ध में शामिल हुआ

14.26 अप्रैल 1915 को इटली मित्र राष्ट्रों की ओर से विश्व युद्ध में शामिल हुआ

15.प्रथम विश्व युद्ध (First World War)  के समय अमेरिका का राष्ट्रपति वुडरो विल्सन था

16.अमेरिका 6 अगस्त 1917 को प्रथम विश्व युद्ध में शामिल हुआ

17.रूस-जापान के बीच युद्ध 1904-1905 . तक चला

18.रूस-जापान युद्ध का अंत अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट मध्यस्थता से हुआ

19.मोरक्को संकट 1906 . में सामने आया

20.जर्मनी के यू बोट द्वारा इंगलैंड लूसीतानिया नामक जहाज को डुबोने के बाद अमेरिका प्रथम विश्वयुद्ध में शामिल हुआ क्योंकि लूसीतानिया जहाज पर मरने वाले 1153 लोगों में 128 व्यक्ति अमेरिकी थे

21.जर्मनी के यु-बोट द्वारा इंग्लैंड के लुसीतेनिया नामक जहाज को डुबोने के बाद अमेरिका प्रथम विश्व युद्ध में शामिल हुआ क्योंकि उस जहाज पर मरने वाले 1153 व्यक्तियों में 128 व्यक्ति अमेरिकी थे

22.प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने सबसे पहले आग फेंकने की तोप का इस्तेमाल किया था उनकी आग फेंकने की तोप 130 फीट की दूरी तक फायर कर सकती थी

23.प्रथम विश्व युद्ध में 30 देशो के 6.5 करोड़ लोगो ने हिस्सा लिया था जिसमें से 1 करोड़ लोग मारे गये थे इसमें से मित्र राष्ट्रों ने 60 लाख सैनिक और धुरी राष्ट्रों ने 40 लाख सैनिक खोये थे

24.प्रथम विश्व युद्ध (First World War)  में हर 3 लोगो में 2 लोग मारे गये थे इससे से अधिकतर मौते बीमारी की वजह से हुयी थी

25.अगस्त 1914 में जर्मन सेना ने Aerschot. में 150 नागरिको को गोली मारकर खत्म कर दिया था ये सामूहिक हत्या एक निति के तहत की गयी थे जिसे Schrecklichkeit  या डरावनापन कहते है इस हत्याकांड का उद्देश्य जीते हुए हिस्सों पर लोगो में दहशत फैलाना था ताकि कोई विद्रोह की हिम्मत कर सके

26.प्रथम विश्व युद्ध (First World War)  के दौरान ब्रिटिश टैंक को शुरुवात में Male और Female में विभाजित किया था Male टैंक तोपे होती थी जबकि Female टैंक मशीन गन होती थी

27.प्रथम विश्व युद्ध में Little Willie पहला मूल टैंक था इस टैंक का निर्माण 1915 में किया गया था जिसे तीन लोग बैठ सकते थे और 4.8 किमी की रफ्तार से चल सकता था

28.The Pool of Peace बेल्जियम में मेसिन्स के निकट एक 40 फीट गहरी झील है इस झील में 1917 में एक क्रेटर बनाया गया , जब अंग्रेजो ने 45 टन के खान में धमाका किया था

29.प्रथम विश्व युद्ध में सबसे सफल विमान चालक Manfred Albrecht Freiherr था जिसने 80 विमानों को मार गिराया था जो प्रथम विश्व युद्ध में किसी भी विमान चालक में सबसे अधिक था।

30.प्रथम विश्व युद्ध (First World War)  के दौरान कुत्तो को दूत के रूप में प्रयोग किया जाता था जो उनके शरीर से जुड़े कैप्सूल के जरिये आदेशो को आदान प्रदान करते थे

31.Big Bertha एक 48 टन की होइटसर (एक बंदूक ) थी जिसे जर्मन प्रथम विश्व युद्ध में प्रयोग करते थे ये बंदूक 930 किलो के गोले को 15 किमी की दूरी तक फायर कर सकती थी हालांकि इसे असेम्बल करने में 200 आदमीयों को छह घंटे से ज्यादा समय लगता था

32.टैंक को शुरुवात में Landships बोला जाता था हालांकि उन्हें वाटर टैंक से अलग करने के उद्देश्य से ब्रिटिशों ने इस कोड नेम “Tanks” का इस्तेमाल किया था जो हमेशा के लिए यही रह गया

33.कुछ अमेरिकन शुरुवात में यूनाइटेड स्टेट के प्रथम विश्व युद्ध में शामिल होने को लेकर विरोध कर रहे थे इसलिए वो बाद में फ्रेंच आर्मी से जुड़ गये

34.प्रथम विश्व युद्ध के दौरान कुल सैनिक मौतों से एक तिहाई स्पेनिश फ्लू के कारण हुयी थी

35.संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम बिश्व युद्ध का कुल खर्चा 30 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा था

36.प्रथम विश्व युद्ध के बाद हजारो सैनिक क्षतिग्रस्त और अपंग हो गये थे और कुछ का तो पूरा जीवन हॉस्पिटल में बीता

37.प्रथम विश्व युद्ध (First World War)  विश्व इतिहास का छठा सबसे घातक संग्राम था

38.प्रथम विश्व युद्ध के बाद चार साम्राज्य ओट्टोमन , ऑस्ट्रो-हंगेरियन , जर्मन और रुस्सियन विखर गये थे

39.1914 से लेकर 1918 तक चले प्रथम विश्व युद्ध को हर महासागर और लगभग हर द्वीप पर लड़ा गया हालांकि अधिकतर युद्ध यूरोप के स्थानों पर लड़ा गया था

40.प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस ने 12 मिलियन सेना जुटाई थी जो युद्ध में सबसे बड़ी सेना थी उसकी सेना के तीन चौथाई सैनिक या तो मर गये या घायल हो गये या गुम हो गये थे

41.संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा अंतिम वर्ष में लिया जब आधी से ज्यादा लड़ाई हो चुकी थी

42.फ्रांस पहला देश था जिसने अपनी दुश्मन सेना के खिलाफ प्रथम विश्व युद्ध में अश्रु गैस का प्रयोग किया था ये अश्रु गैस ग्रेनेड उन्होंने अगस्त 1914 में जर्मन के खिलाफ फेंके थे

43.प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने 68 हजार टन गैस निस्तारण किया जबकि ब्रिटिश और फ्रेंच सेना ने 51 हजार टन गैस का निस्तारण किया कुल मिलार्क 12 लाख सैनिक दोनों तरफ से गैस से प्रभावित हुए जिसमे से लगभग 91 हजार सैनिको की बुरी तरह से मौत हुयी

44.प्रथम विश्व युद्ध (First World War)  के दौरान लगभग 30 अलग अलग तरह की जहरीली गैस छोड़ी गयी थी सैनिक आपातकालीन स्थिति में अपने मुह पर मूत्र का भीगा हुआ कपड़ा बांधते थे 1918 में सुरक्षा के लिए गैस मास्क  का वितरण सैनिको को किया गया था

45.युद्ध के दौरान अपने मित्र देश फ्रांस को सहयोग देने के लिए 7.5 मिलियन टन का सामान जहाजो से भेजा था इसके अंदर 70 हजार घोडे या खच्चर के साथ साथ लगभग 50 हजार ट्रक , 27 हजार किराए की कारे और 18 हजार इंजन शामिल थे

46.प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार भारी संख्या में मशीन गनो का इस्तेमाल किया जाने लगा , जिसमे से 100 पौंड वजनी मैक्सिम नामक मशीन गन एक मिनट में 450 से 600 राउंड दाग सकती थी

47.प्रथम विश्व युद्ध में 35 मिलियन नागरिक और सैनिक हताहत हुए थे इसमें से 15 मिलियन मारे गये और 20 मिलियन घायल हुए थे

48.2 लाख से ज्यादा अफ्रीकन-अमेरिकन ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया था जिसमे से केवल 11 प्रतिशत ने ही लडाकू बल के रूप में काम किया बाकि सभी मजदूर की तरह सामान उतारने चढाने , रोड बनाने और सुरंगे खोदने का काम करते थे

49.प्रथम विश्व युद्ध में 5 लाख से ज्यादा कबूतर संदेशवाहक का काम करते थे जो हेडक्वार्टर से फ्रंट लाइन के बीच संदेश लाने के जाने का काम करते थे

50.एडिथ कैवेल नामक ब्रिटिश नर्स ने दोनों तरफ के अनेको सैनिको का इलाज किया लेकिन बाद में उसको जर्मन फायरिंग स्क्वाड ने मार दिया

51.प्रथम विश्व युद्ध (First World War) के बाद जर्मनी में पुरुषो की संख्या इतनी कम हो गयी थी कि हर तीन औरतो में से एक को ही पति मिल पाता था

52.लगभग 13 हजार मूल अमेरिकी सैनिको ने प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया था जबकि उनके पास संयुक्त राज्य अमेरिका की नागरिकता नही थी

53.प्रथम विश्व युद्ध में एक ब्रिटिश सैनिक ने एक एक घायल जर्मन सैनिक की जान बचाई थी उस घायल सैनिक का नाम अडोल्फ़ हिटलर था

54.प्रथम विश्व युद्ध का हिस्सा बनने वाला सबसे कम उम्र का सैनिक केवल 8 वर्ष का था

55.प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश सैनिको को चाय के राशन के रूप में एक दिन में पिंट ही मिलता था।

56.प्रथम विश्व युद्ध (First World War)  में बेल्जियम राजा ने खुद सेना का नेतृत्व किया था जबकि उसकी रानी ने नर्स के रूप में काम किया और 14 वर्षीय प्रिंस को सहायक सैनिक के तौर पर चुना गया

57.प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध में स्पेन उदासीन रहा था लेकिन 1936 में शुरू हुए गृह युद्ध में 5 लाख से ज्यादा लोग मारे गये थे

58.प्रथम विश्व युद्ध में युद्ध प्रयासों के लिए नोबेल परुस्कार विजेता मेरी क्युरी ने अपना स्वर्ण नोबेल पदक दान देने का प्रयास किया लेकिन फ्रेंच  राष्ट्रीय बैंक ने इसे लेने से मना कर दिया

59.प्रथम विश्व युद्ध के दौरान न्यूजीलैंड ने अपनी सेना में 1 लाख सैनिक भर्ती किये जो वहा की कुल जनसंख्या का 10 प्रतिशत था

60.प्रथम विश्व युद्ध (First World War) में मारे जाने वाले प्रथम और अंतिम ब्रिटिश सैनिक को संयोग से केवल 15 फीट की दूरी पर दफनाया गया

61.प्रथम विश्व युद्ध में लगभग 80 लाख घोड़े मारे गये थे और जो बच गये थे उनको बेल्जियम के कसाईखानो में भेज दिया गया क्योंकि वो अब किसी दुसरे काम के लिए फिट नही थे

62.प्रथम विश्व युद्ध के बाद फिनलैंड ,एस्टोनिया , लाटविया , लिथुनिया , और पोलैंड स्वंतंत्र राष्ट्र के रूप में उभरे

63.विश्व इतिहास की सबसे बड़ी जनहानि उस दिन हुयी जब एक ही दिन में 60 हजार ब्रिटिश प्रभावित हुए

64.प्रथम विश्व युद्ध के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का सबसे बड़ा मिलिट्री पॉवर बनकर उभरा

65.प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति 11 नवम्बर 1918 को हुयी थी

66.18 जून 1919 को पेरिस में शान्ति सम्मेलन हुआ , जिसमे 27 देश भाग ले रहे थे मगर शान्ति संधियों की शर्ते केवल तीन देश ब्रिटेन ,फ़्रांस और अमेरिका तय कर रहे थे

67.पेरिस शान्ति सम्मेलन में शान्ति संधियों की शर्ते निर्धारित करने में जिन राष्ट्राध्यक्ष ने मुख्य भूमिका निभाई  वे थे अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ,ब्रिटेन के प्रधानमंत्री लोयड जोर्ज और फ्रास के प्रधानमंत्री जोर्ज क्लेम्सो

68.वरसाय की संधि 28 जून 1919 को जर्मनी मित्र राष्ट्रों के बीच बीच हुई

69.युद्ध के हर्जाने के रूप में जर्मनी से 6 अरब 50 करोड़ पौंड राशि की मांग की गयी

70.अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में प्रथम विश्व युद्ध का सबसे बड़ा योगदान राष्ट्रसंघ की स्थापना थी

71.प्रथम विश्व युद्ध (First World War)  के दौरान होने वाली वर्साय की संधि में द्वितीय विश्व युद्द का बीजारोपण हुआ

72.इस युद्ध में भारत ने भी हिस्सा लिया था

73.भारत की गढ़वाल राईफल्स रेजिमेन के दो सिपाहियो को संयुक्त राज्य का उच्चतम पदक विक्टोरिया क्रॉस भी मिला था

74.इस युद्ध कुल 8 लाख भारतीय सैनिक लड़े जिसमें कुल 47746 सैनिक मारे गये और 65000 जख्मी हुए थे

75.प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय नेताओं ने ब्रिटेन की आर्थिक और सैनिक सहायता की थी

Post a Comment

2 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कृप्या अपनी राय हमें Comments या Messages के माध्यम से जरूर दें।
धन्यवाद ।।

Top Post Ad

Below Post Ad