Type Here to Get Search Results !

➨ भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ {With PDF}


➨ भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ / Key Dates In the History Of INDIA

·       2500-1750 .पू. : सिंधु सभ्यता की विस्तार अवधि.

·       1500-600 .पू. : वैदिक सभ्यता की विस्तार अवधि.

·        599 . पू. : महावीर स्वामी का जन्म.

·        563 . पू. : महात्मा बुद्ध का जन्म.

·        326 . पू. : सिंकदर का भारत पर आक्रमण.

·        269 . पू. : अशोक की ताजपोशी.

·        57 . पू. : विक्रमी संवत् की शुरूआत.

·        78 . पू. : शक संवत् की शुरूआत.

·        320 . : गुप्त साम्राज्य की शुरूआत.

·        622 . : हिजरी संवत् की शुरूआत.

·        629-645 . : ह्नेनसांग की भारत यात्रा.

·        712 . : मुहम्मद बिन कासिम का भारत पर आक्रमण.

·        1001 . : महमूद गजनी (गजनवी) का पहला आक्रमण.

·        1027 . : महमूद गजनी का अंतिम आक्रमण .

·        1178 . : पृथ्वीराज चौहान का दिल्ली पर शासन प्रारंभ.

·        1191 . : तराईन की पहली लड़ाई में पृथ्वीराज द्वारा मोहम्मद गोरी पराजित.

·        1192 . : तराईन की दूसरी लड़ाई में पृथ्वीराज चौहान मोहम्मद गोरी से पराजित.

·        1206 . : कुतुबुद्दीन ऐबक दिल्ली का पहला मुस्लिम सम्राट बना.

·        1210 . : कुतुबद्दीन ऐबक का पुत्र आरामशाह अपने बहनोई इल्तुतमिश द्वारा सत्ताच्युत.

·        1236 . : इल्तुतमिश का निधन.

·        1236-1240 . : रजिया बेगम का शासनकाल.

·        1246-1240 . : नसीरुद्दीन महमूद का शासन.

·        1266-1287 . : ग्यासुद्दीन बलबन का शासन.

·        1290 . : खिलजियों द्वारा बलबन के पोते कैकूबाद की हत्या, जलालुद्दीन खिलजी द्वारा खिलजी शासन की स्थापना.

·        1296 . : अलाउद्दीन खिलजी का दिल्ली के सिंहासन पर कब्जा.

·        1316 . : अलाउद्दीन खिलजी की मृत्यु.

·        1320 . : गाजी मलिक तुगलक द्वारा तुगलक वंश की स्थापना.

·        1325 . : मुहम्मद बिन तुगलक गद्दीनशीन.

·        1327 . : मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा अपनी राजधानी देवगिरि ( दौलताबाद) स्थानांतरित, कुछ समय बाद राजधानी दिल्ली वापस.

·        1336 . : विजयनगर साम्राज्य की हरिहर और बुक्का द्वारा स्थापना.

·        1347 . : अलाउद्दीन बहमनी शाह द्वारा बहमनी सल्तनत की स्थापना.

·        1351 . : मुहम्मद तुगलक का सिंध में निधन.

·       1398 . : दिल्ली पर तैमूर का आक्रमण, फिरोजाबाद, हरिद्वार, मेरठ और जम्मू में भीषण तबाही रक्तपात.

·        1414 . : खिज्र खाँ द्वारा सैयद वंश की स्थापना.

·        1451 . : पहले अफगान सुल्तान के रूप में बहलोल लोदी गद्दीनशीन.

·        1459-1511 . : गुजरात के महान राजा सुल्तान महमूद बेगम ने अपने शासनकाल में मिस्त्र की सेनाओं के साथ मिलकर पुर्तगाली सेनाओं को हराया पर बाद में दीव में उन्हें एक कारखाना लगाने की अनुमति दे दी.

·        1489-1510 . : जार्जिया के गुलाम युसुफ आदिल शाह ने बीजापुर साम्राज्य की स्थापना की, उन्हें अपने समय के अच्छे शासकों में गिना जाता है.

·        1440-1518 . : महान सूफी कवि दार्शनिक कबीर का समय. कबीर ने अल्लाह और भगवान को एक ही बताते हुए इन धर्मों की कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया.

·        1469-1539 . : गुरु नानक ने अपनी शिक्षाओं से लोगों को काफी प्रभावित किया और आगे चलकर सिख धर्म की स्थापना की.

·        1484 . : सूरदास का जन्म हुआ, सूरदास ने कृष्ण भक्ति को एक नया आयाम दिया.

·        1498 . : वास्को डि गामा का भारत आगमन, उसके आगमन से ही भारत में पश्चिम का प्रादुर्भाव हुआ.

·        1510 . : पुर्तगालियों द्वारा गोवा पर कब्जा, अल्बुकर्क गवर्नर नियुक्त किया.

·        1526 . : इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच पानीपत की पहली लड़ाई, बाबर द्वारा मुगल साम्राज्य की स्थापना, आगरा राजधानी के रूप में स्थापित.

·        1527 . : खानवा की लड़ाई में मेवाड़ के राजा राणा सांगा बाबर से पराजित.

·        1529 . : बाबर द्वारा घाघरा की लड़ाई में महमूद लोदी पराजित.

·        1530 . : बाबर का निधन, हुमायूँ द्वारा कालिंजर का शासक प्रताप रुद्रेदव पराजित.

·        1539 . : चौसा की लड़ाई में हुमायूँ शेरशाह से पराजित.

·        1540 . : बिलग्राम (कन्नौज) की लड़ाई में हुमायूँ शेरशाह सूरी से पराजित, शेरशाह का शासन प्रारंभ.

·        1545 . : कालिंजर की लड़ाई में विस्फोट से घायल होने के बाद शेरशाह की मृत्यु.

·        1555 . : हुमायूँ का दिल्ली पर पुन: कब्जा.

·        1556 . : सीढ़ियों से गिरने से हूमायूँ की मृत्यु, पानीपत की दूसरी लड़ाई में आदिलशाह सूरी के मंत्री हेमू की मुगल प्रधानमंत्री बैरम खाँ के हाथों पराजय.

·        1560 . : बैरम खां के हाथों से अकबर ने सत्ता अपने हाथों में ली.

·        1564 . : अकबर ने हिंदुओं के ऊपर से जजिया कर हटाया.

·        1576 . : हल्दी घाटी की लड़ाई.

·        1582 . : अकबर द्वारा दीन-- इलाही नामक धर्म का प्रसार.

·        1600 . : अंग्रेजों की ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना.

·        1605 . : अकबर का निधन.

·        1609 . : हालैंड की कंपनी द्वारा पुलीकट में फैक्ट्री स्थापित.

·        1611 . : अंग्रेजों की कंपनी द्वज्ञरा मसूलीपटनम् में फैक्ट्री स्थापित.

·        1613 . : जहांगीर द्वारा ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में फैक्ट्री स्थापित करने की आज्ञा.

·        1615 . : सर टॉमस रो मुगल दरबार में पहले अंग्रेज राजदूत नियुक्ति.

·        1627 . : कश्मीर के पास जहांगीर की मृत्यु.

·        1628. : शाहजहां (खुर्रम) गद्दीनशीन.

·        1639 . : अंग्रेजों की कंपनी द्वारा मद्रास में फोर्ट सेंट जॉर्ज की स्थापना.

·        1646 . : मुगल राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित.

·        1653 . : ताजमहल बनकर पूरा हुआ.

·        1668 . : औरंगजेब आलमगीर नया मुगल बादशाहऋ सूरत में फ्रांसीसियों की प्रथम फैक्ट्री स्थापित.

·        1659 . : मराठा राजा शिवाजी द्वारा बुद्धिमत्ता से अफजल खाँ की हत्या.

·        1666 . : शाहजहाँ की मृत्यु.

·        1677 . : औरंगजेब द्वारा सरकारी नौकरियों में हिंदुओं के प्रवेश पर रोक.

·        1679 . : हिंदुओं पर जजिया कर पुन: लागू.

·        1680 . : शिवाजी का निधन.

·        1690 . : औरंगजेब द्वारा कलकत्ता में एएक व्यापारिक केंद्र की स्थापना.

·        1707 . : औरंगजेब की अहमदनगर में मृत्यु.

·        1708 . : सिखों के धर्मगुरु गुरु गोविंद सिंह की हत्या.

·        1713-19 . : फर्रूखसियर का शासन.

·        1739 . : फारस के शासक नादिरशाह का भारत पर आक्रमण.

·        1748 . : प्रथम अंग्रेज- फ्रांसीसी युद्ध.

·        1757 . : प्लासी का युद्ध, अंग्रेजों द्वारा बंगाल का नवाब सिराजुउद्दौला पराजित.

·        1760 . : वांडीवाश का युद्ध, अंग्रेजों के हाथों फ्रांसीसियों की हार.

·        1761 . : पानीपत का तीसरी लड़ाई में अहमदशाह अब्दाली द्वारा मराठे पराजित.

·        1764 . : बक्सर की लड़ाई में अंग्रेजों द्वारा शाह आलम द्वितीय, शुजाउद्दौला और मीर कासिम पराजित.

·        1765 . : अंग्रेजों को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी हासिल, क्लाइव बंगाल का गवर्नर नियुक्त.

·        1766 . : अंग्रेजों का कर्नाटक में उत्तरी सरकार पर अधिकार.

·        1767-79 . : प्रथम मैसूर युद्ध, अंग्रेज मैसूर के हैदर अली के साथ अपमानजनक शर्तों पर संधि करने पर मजबूर.

·        1772 . : वॉरेन हेस्टिंग्स बंगाल का गवर्नर नियुक्त.

·        1773 . : ब्रिटिश संसद द्वारा रेग्यूलेटिंग एक्ट पास.

·        1775-82 . : प्रथम अंग्रेज- मराठा युद्ध, सालबाई की संधि.

·        1780-84 . : दूसरा मैसूर युद्ध, हैदर अली की मृत्यु.

·        1784 . : पिट्स का इंडिया एक्ट.

·        1790-92 . : अंग्रेजों और टीपू के बीच तीसरा मैसूर युद्ध, श्रीरंगपट्टम की संधि.

·        1793 . : बंगाल का स्थायी बंदोबस्त.

·        1798 . : वेलेजली भारत का गवर्नर जनरल नियुक्त.

·        1799 . : चौथा मैसूर युद्ध, अंग्रेजों द्वारा टीपू की हार, टीपू की मृत्यु, मैसूर का विभाजन.

·        1801 . : अंग्रेजों द्वारा कर्नाटक का विलय.

·        1803-06 . : दूसरा अंग्रेज- मराठा युद्ध , आर्थर वेलेजली के नेतृत्व में अंग्रेजों द्वाराअसईनामक स्थान पर मराठों की बुरी तरह हार.

·        1817-19 . : तीसरा अंग्रेज मराठा युद्ध, अंग्रेजों द्वारा मराठों की पूर्ण रूप से पराजय.

·        1828 . : लॉर्ड विलियम बैंटिंक गवर्नर-जनरल नियुक्त, सामाजिक सुधारों का काल शुरूऋ सती निषेध (1829), ठगों का दमन (1837).

·        1845-46 . : प्रथम अंग्रेज-सिख युद्ध, सिखों की हार.

·        1848 . : लॉर्ड डलहौजी गवर्नर- जनरल नियुक्त.

·        1848-49 . : द्वितीय अंग्रेज-सिख युद्ध, सिखों की हार.

·        1848 . : अंग्रेजों द्वारा पंजाब की विलय.

·        1853 . : भारत में बंबई से थाणे के बीच पहली रेल की शुरूआत.

·        1854 . : चाल्र्सवुड डिस्पैच (शिक्षा पर).

·        1857-58 . : स्वाधीनता की पहली लड़ाई.

·        1858 . : ब्रिटिश सम्राट द्वारा भारत में अंग्रेजी राज्य को अपने हाथों में लेने की घोषणा, महारानी विक्टोरिया का घोषणा- पत्र.

·        1861 . : इंडियन काउंसिल एक्ट, इंडियन हाईकोट्र्स ऐक्ट, इंडियन पीनल कोड.

·       1877 . : दिल्ली दरबार.

·       1878 . : वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट.

·        1881 . : प्रथम फैक्ट्री एक्ट, मैसूर राज्य उसके असली शासके के सुपुर्द.

·       1882-83 . : हंटर आयोग का गठन.

·       1885 . : इंडियन नेशनल कांग्रेस का पहला अधिवेशन.

·       1892 . : भारत के प्रशासक को विनियमित करने हेतु इंडियन काउंसिल एक्ट.

·        1899 . : लॉर्ड कर्जन गवर्नर-जनरल और वायसराय नियुक्त.

·       1904 . : भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम.

·       1905 . : बंगाल का प्रथम विभाजन.

·       1906 . : मुस्लिम लीग की स्थापना.

·       1907 . : कांग्रेस का सूरत अधिवेशन, कांग्रेस में प्रथम विभाजन (दो दलों में बँटी-नरम और गरम दल).

·        1909 . : मार्ले-मिंटो सुधार.

·       1911 . : दिल्ली में सम्राट जार्ज और साम्राज्ञी मेरी का दरबार, बंगाल विभाजन रद्द और बंगाल प्रेसीडेंसी का निर्माण, देश की राजधानी कलकता से हटाकर दिल्लीस्थानांतर ित.

·        1914 . : प्रथम विश्वयुद्ध शुरू.

·        1918 . : प्रथम विश्व युद्ध समाप्त.

·        1919 . : रौलेट एक्ट के विरुद्ध देशव्यापी विरोध, जलियाँवाला बाग का हत्याकांड.

·        1920 . : कांग्रेस द्वारा असहयोग आंदोलन की स्वीड्डति, विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज और वकीलों द्वारा वकालत का त्याग, सुधारों के प्रति जन-असंतोष प्रदर्शित करने हेतु ब्रिटिश कपड़ों का होलिका दहन.

·        1921 . : मालाबार में मोपला विद्रोह, प्रिंस ऑफ वेल्स की भारत यात्रा, राष्ट्रव्यापी हड़ताल, भारत में जनगणना, प्रथम बार जनसंख्या ह्नांस.

·        1922 . : असहयोग आंदोलन, कांग्रेस द्वारा गाँधीजी आंदोलन के एकमात्र नेता घोषित, चौरी-चौरा में हिंसा, गाँधी जी द्वारा आंदोलन स्थगित.

·        1923 . : चितरंजनदास और मोतीलाल नेहरू द्वारा स्वराज पार्टी का निर्माण.

·        1927 . : इंडियन नेवी एक्ट, साइमन कमीशन की नियुक्ति.

·        1928 . : साइमन कमीशन का भारत आगमन, सभी दलों द्वारा कमीशन का बहिष्कार.

·        1929 . : कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में आजादी की माँग.

·        1930 . : 26 जनवरी को पहली बार सारे देश में स्वाधीनता दिवस का आयोजन, सविनय अवज्ञा आंदोलन प्रारंभ, गाँधी जी द्वारा दांडी मार्च-नमक सत्याग्रह, सरकार का दमन चक्र, प्रथम गोलमेज सम्मेल.

·        1931 . : गाँधी-इरविन समझौता, दूसरा गोलमेज सम्मेलन.

·        1932 . : कांग्रेज आंदोलन को कुचलने का प्रयास, तीसरा गोलमेज सम्मेलन, सांप्रदायिक निर्णय, पूना समझौता.

·        1934 . : सविनय अवज्ञा आंदोलन की वापसी.

·        1935 . : गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट.

·        1937 . : प्रांतीय स्वायत्तता का उद्घाटन, बहुसंख्य प्रांतों में कांग्रेस की सरकारें सत्तासीन.

·        1939 . : दूसरा विश्व युद्ध शुरू, कांग्रेस सरकार द्वारा त्यागपत्र, भारत में राजनीतिक गतिरोध.

·        1942 . : भारत में क्रिप्स मिशन का दौरा, कांग्रेस और मुस्लिम लीग द्वारा क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव का विरोध, कांग्रेस द्वारा भारत छोड़ो प्रस्ताव पास

·        1943 . : लॉर्ड वेवेल भारत के वायसराय और गवर्नर-जनरल नियुक्त, समझौते के लिए वेवेल का प्रस्ताव, कांग्रेस और मुस्लिम लीग द्वारा वेवेल प्रस्ताव से असहमति.

·       1945 . : शिमला सम्मेलन, वेवल योजना की असफलता, लाल किले में आजाद हिन्द फौज के सैनिक अधिकारियों पर मुकदमा.

·       1946 . : ब्रिटिश कैबिनेट मिशन का भारत आगमन, केंद्र में अंतरिम सरकार की स्थापना, दिल्ली में 9 दिसंबर को संविधान सभा का उद्घाटन.

·        1947 . : भारत द्वारा स्वतंत्रता प्राप्ति (15 अगस्त), भारत का विभाजन पाकिस्तान का जन्म.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad