Type Here to Get Search Results !

➨ उच्च न्यायालय {High Courts} एक नज़र में :: सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी {With PDF}


उच्च न्यायालय {High Courts} एक नज़र में :: सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

1.     वर्तमान में भारत में कितने उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) हैं ?
→→→ 24 ( जो सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों तक विस्तृत है)

2.     भारत के किस उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या सबसे कम है
                →→→ सिक्किम उच्च न्यायालय

3.      भारत के किस न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या सबसे अधिक है
                →→→ इलाहाबाद उच्च न्यायालय

4.      भारत का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय कौन-सा है
                →→→ इलाहाबाद उच्च न्यायालय

5.     भारत में सबसे पुराना उच्च न्यायालय कौन-सा है
                →→→ कलकत्ता उच्च न्यायालय {जिसकी स्थापना 1 जुलाई 1862 को हुई थी।, कलकत्ता,
                बम्बई तथा मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना 1862 मे एक राजज्ञा द्वारा हुई थी।}

6.      पटना उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई
                →→→ 1916 .

7.     मध्य प्रदेश का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है
                →→→ जबलपुर

8.      उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार को हटाने या बढ़ाने का अधिकार किसको है
                →→→ भारतीय संसद को

9.     उच्च न्यायालय में प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश कौन थीं
                →→→ श्रीमती लीला सेठ

10.किसी न्यायाधीश को एक न्यायालय से दूसरे न्यायालय में भेजने का अधिकार किसको है
                →→→ राष्ट्रपति को

11. भारत का चलित न्यायालय किसका मानसंपुज है
                →→→ डॉ. .पी.जे. कलाम आजाद

12. किस उच्च न्यायालय में सबसे अधिक स्थाई/अस्थाई खंडपीठ है
                →→→ गुवाहटी उच्च न्यायालय में

13. केरल का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है
                →→→ एर्नाकुलम

14. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत उच्च न्यायालय द्वारा दिया गया निर्देश परिवर्तित किया जा सकता है
                →→→ अनुच्छेद-226

15. ओड़िशा राज्य का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है
                →→→ कटक

16. किसी राज्य के उच्च न्यायालय के न्यायधीशों के वेतन एवं भत्ते का संबंध किससे होता है
                →→→ संबंधित राज्य की लोकलेखा निधि से

17.केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है
                →→→ दिल्ली में

18.भारत के प्रत्येक राज्य के लिए एक उच्च न्यायालय होगा, लेकिन संसद विधि द्वारा दो या दो से अधिक राज्यों और किसी केंद्र शासित राज्य के लिए एक ही उच्च न्यायालय रख सकता है’- ये व्यवस्था संविधान के किस अनुच्छेद में दी गई है ?
→→→ अनुच्छेद 214

19.उच्च न्यायालय का स्थाई न्यायाधीश अपनी सेवानिवृति के पश्चात् सर्वोच्च न्यायालय एवं अन्य उच्च न्यायालयों के अतिरिक्त सम्पूर्ण भारत में कहीं भी किसी भी न्यायालय अथवा किसी प्राधिकारी के समक्ष वकालत नहीं कर सकता; ये व्यवस्था संविधान के किस अनुच्छेद में दी गई है?
                →→→ अनुच्छेद-220

20.क्या उच्च न्यायालय भी अभिलेख न्यायालय है, जिसकी अवमानना पर किसी को दंडित किया जा सकता है ?
→→→ हां

21.संविधान के किस के अनुसार संसद कानून द्वारा किसी राज्य के उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में न्यायिक कार्यों के लिए किसी केंद्र शासित प्रदेश को सम्मिलित कर सकती है या उसको अधिकार क्षेत्र से बाहर निकाल सकती है?
                →→→ अनुच्छेद 230

22.राज्य न्यायपालिका का शीर्ष कौन होता है ?
→→→ उच्च न्यायालय

23.उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को किस प्रकार हटाया जा सकता है?
                →→→ केवल महाभियोग लगाकर

24.संविधान का अनुच्छेद 216, उच्च न्यायालय के बारे में क्या कहता है ?
→→→ इसका गठन एक मुख्य न्यायधीश तथा ऐसे अन्य न्यायाधीशों से मिलकर होगा जो समय-समय पर राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित किए जाएं

25.उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को किसके समक्ष शपथ लेना पड़ता है ?
→→→ राज्यपाल

26.उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है ?
→→→ सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तथा उस राज्य के राज्यपाल से परामर्श लेकर भारत का राष्ट्रपति इसकी नियुक्ति करता है

27.हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है ?
→→→ संबंधित राज्य के मुख्य न्यायाधीश की सलाह लेकर इसकी नियुक्ति राष्ट्रपति करता है

28.उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रिटायरमेंट की अधिकतम आयु-सीमा कितनी है ?
→→→ 62 वर्ष (अनुच्छेद 217, 224) के द्वारा निर्धारित

29.कदाचार और असक्षमता के आधार पर हाईकोर्ट के किसी जज को हटाने की प्रक्रिया क्या है ?
→→→ महाभियोग प्रक्रिया ( इसी प्रक्रिया के जरिए सुप्रीम के जज को भी हटाया जाता है )

30.समय से पूर्व कोई भी न्यायाधीश अपना इस्तीफा किसे सौंप सकता है ?
→→→ राष्ट्रपति

31.लोक अदालत क्या है ?
→→→ कानूनी विवादों के मैत्रीपूर्ण समझौते के लिए वैधानिक मंच

32.क्या लोक अदालतों के द्वारा दिए गए निर्णयों के विरुद्ध अपील की जा सकती है ?
→→→ नहीं यह निर्णय अंतिम होते हैं

33.भारत में पहली लोक अदालत कहां स्थापित की गई ?
→→→ महाराष्ट्र

34.किस राज्य की उच्च न्यायालय ने सबसे पहले बंद को असंवैधानिक घोषित किया था ?
→→→ केरल हाईकोर्ट (सन् 1997 में)

35.खंडपीठ क्या है ?
→→→ वैसी जगह जहां हाईकोर्ट अपने मूल स्थान के अलावे भी कार्य करता है  

जैसे- उत्तरप्रदेश का हाईकोर्ट इलाहाबाद में हैं । लेकिन लखनऊ में खंडपीठ बना है । इसी तरह मध्यप्रदेश का हाईकोर्ट जबलपुर में है । लेकिन इंदौर और ग्वालियर में भी खंडपीठ बनाई गई है । कुछ केंद्रशासित राज्यों में जहां हाईकोर्ट नहीं है, वहां खंडपीठ ही फैसला सुनाती है । अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का खंडपीठ पोर्टब्लेयर में बैठता है । लेकिन कोलकाता हाईकोर्ट मूल-स्थान है।

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कृप्या अपनी राय हमें Comments या Messages के माध्यम से जरूर दें।
धन्यवाद ।।

Top Post Ad

Below Post Ad