Type Here to Get Search Results !

➨ भारत के मुख्य चुनाव आयुक्तों की सूची (1950-2018)


भारत के मुख्य चुनाव आयुक्तों की सूची (1950-2018)

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (List of Chief Election Commissioners of India) - संविधान के अनुच्छेद 324 के अन्तर्गत चुनाव आयोग एक अखिल भारतीय संस्था है, क्योंकि यह केन्द्र राज्य सरकारों दोनों के लिए समान है। निर्वाचन आयोग मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य आयुक्तों से मिलकर बनता है, जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्यारा की जाती है। शुरू में निर्वाचन आयोग एक सदस्दीय था, लेकिन जब मतदान करने के लिए आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई तब निर्वाचन आयोग के कार्यभार को कम करने के लिए राष्ट्रपति ने 16 अक्टूबर, 1989 को दो अन्य निर्वाचन आयुक्तों को नियुक्त कर दिया, जिससे आयोग 3 सदस्यीय बन गया। वर्ष 1990 में एक बार फिर दो निर्वाचन आयुक्तों के पदों को समाप्त कर दिया गया। लेकिन अक्टूबर 1993 में पुन: दो निर्वाचन आयुक्तों को नियुक्त कर दिया गया। तभी से चुनाव आयोग 3 सदस्यीय संस्था के रूप में काम कर रहा है।

सनद रहे, कि राज्यों में होने वाले पंचायतों व निगम चुनावों के लिए भारत के संविधान में अलग राज्य निर्वाचन आयोगों की व्यवस्था की गई है।

भारत के अबतक के मुख्य निर्वाचन आयुक्तों की सूची–
नाम
पद अवधि
सुकुमार सेन (Sukumar Sen)
21 मार्च, 1950
19 दिसंबर, 1958
के.वी.के. सुंदरम (K. V. K. Sundaram)
20 दिसंबर, 1958
30 सितंबर, 1967
एस.पी. सेन वर्मा (S. P. Sen Verma)
1 अक्तूबर, 1967
30 सितंबर, 1972
डॉ. नगेंद्र सिंह (Nagendra Singh)
1 अक्तूबर, 1972
06 फरवरी, 1973
टी. स्वामीनाथन (T. Swaminathan)
7 फरवरी, 1973
17 जून, 1977
एस.एल. शकधर (S. L. Shakdhar)
18 जून, 1977
17 जून, 1982
आर.के. त्रिवेदी (R. K. Trivedi)
18 जून, 1982
31 दिसंबर, 1985
आर.वी.एस. पेरिशास्त्री (R. V. S. Peri Sastri)
1 जनवरी, 1986
25 नवंबर, 1990
श्रीमती वी.एस. रमादेवी (V. S. Ramadevi)
26 नवंबर, 1990
11 दिसंबर, 1990
टी.एन. शेषन (T. N. Seshan)
12 दिसंबर, 1990
11 दिसंबर, 1996
एम.एस. गिल (M. S. Gill)
12 दिसंबर, 1996
13 जून, 2001
जे.एम. ​लिंगदोह (J. M. Lyngdoh)
14 जून, 2001
7 फरवरी, 2004
टी.एस. कृष्णामूर्ति (T. S. Krishnamurthy)
8 फरवरी, 2004
15 मई, 2005
बी.बी. टंडन (B. B. Tandon)
16 मई, 2005
29 जून, 2006
एन. गोपालस्वामी (N. Gopalaswami)
30 जून, 2006
20 अप्रैल, 2009
नवीन बी. चावला (Navin Chawla)
21 अप्रैल, 2009
29 जुलाई, 2010
एस.वाई. कुरैशी (S. Y. Quraishi)
30 जुलाई, 2010
10 जून, 2012
वी.एस. संपत (V. S. Sampath)
11 जून, 2012
15 जनवरी, 2015
एच.एस. ब्रह्मा (H. S. Brahma)
16 जनवरी, 2015
18 अप्रैल, 2015
नसीम जैदी (Nasim Zaidi)
19 अप्रैल, 2015
6 जुलाई, 2017
अचल कुमार ज्योति (Achal Kumar Jyoti)
6 जुलाई, 2017
22 जनवरी, 2018
ओम प्रकाश रावत (Om Prakash Rawat)
23 जनवरी, 2018
से अब तक

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad