Type Here to Get Search Results !

लिंगानुपात के आधार पर भारत के राज्यों की सूची [2001-2011]


लिंगानुपात के आधार पर भारत के राज्यों की सूची

List of States of India on the Basis of Sex Ratio in Hindi - लिंगानुपात का शाब्दिक अर्थ है; प्रति एक हज़ार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार लिंगानुपात 940 है. इसका मतलब यह हुआ कि 1000 पुरुषों पर सिर्फ 940 महिलाएं हैं. भारत में हमेशा ही महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में कम रही है. 20 वीं सदी की शुरुआत में भारत में लिंगानुपात 972 था जो कि 1941 तक लगातार घटता ही रहा था. ज्ञातव्य है कि 2001 की तुलना में 2011 में भारत के लिंगानुपात में 10 अंकों का सुधार हुआ है.


आइये इस लेख में जानते हैं कि भारत के अन्य राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में लिंगानुपात की स्थिति क्या है;

राज्य/संघ क्षेत्र
लिंगानुपात (2011)
लिंगानुपात (2001)
 1. केरल
1084
1,058
 2. पुदुचेरी
1037
1,001
 3. तमिल नाडु
996
987
 4. आन्ध्र प्रदेश
993
978
 5 . छत्तीसगढ़
991
989
 6.  मेघालय
989
972
 7. मणिपुर
985
974
 8. तेलंगाना
985
--
 9. उड़ीसा 
979
972
 10. मिज़ोरम 
976
935
 11. गोवा 
973
961
 12.कर्नाटक
973
965
 13. हिमाचल प्रदेश 
972
964
 14. उत्तराखण्ड
963
950
 15. त्रिपुरा 
960
932
 16. असम 
958
947
 17.  पश्चिम बंगाल
950
941
 18. झारखण्ड
948
934
 19.  लक्षद्वीप 
946
909
 20. अरुणाचल प्रदेश 
938
920
 21. नागालैण्ड 
931
922
 22. मध्य प्रदेश 
931
922
 23. महाराष्ट्र
929
901
 24. राजस्थान 
928
921
 25. गुजरात
919
920
 26. बिहार 
918
919
 27. उत्तर प्रदेश 
912
898
 28. पंजाब 
895
876
 29. सिक्किम 
890
875
 30. जम्मू और कश्मीर 
889
892
 31. हरियाणा
879
861
 32. अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
876
846
 33. दिल्ली 
868
821
 34. चण्डीगढ़ 
818
777
 35. दादर और नागर हवेली 
774
812
 36. दमन और दीव
618
710

ऊपर दी गयी टेबल को पढने के बाद यह निष्कर्ष निकलते हैं कि;
वर्तमान में भारत में सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य हरियाणा है जहाँ पर लिंगानुपात केवल 879 है जबकि सबसे अधिक लिंगानुपात वाला राज्य केरल है.
सबसे कम लिंगानुपात वाला संघ शासित राज्य दमन और दीव है जिसका लिंगानुपात केवल 618 है और सबसे अधिकलिंगानुपात वाला संघ शासित राज्य पुदुचेरी है जहाँ का लिंगानुपात 1038 है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad