Type Here to Get Search Results !

➨ भारत के अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार [With PDF]


भारतीय सम्मान और पुरस्कार - Indian Honors And Awards in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (International Awards)
·         गांधी शांति पुरस्कार (Gandhi Peace Prize)
·         इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार (Indira Gandhi Prize)

राष्ट्रीय पुरस्कार (National Awards)
·         भारत रत्न (Bharat Ratna)
·         पद्म पुरस्कार (Padma awards)
·         पद्म विभूषण (Padma Vibhushan)
·         पद्म भूषण (Padma Bhushan)
·         पद्म श्री (Padma shri)

महिलाओं के लिये पुरस्कार 
·         स्त्री शक्ति पुरस्कार (Stree Shakti Puraskar)

बच्‍चों के लिये पुरस्कार 
·         राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार (National Bravery Award)
·         राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (National Child Award)
·         राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान (National Bal Shree Honor)

सेना - युद्ध के समय वीरता पुरस्कार
·         परम वीर चक्र (Param Vir Chakra)
·         महावीर चक्र (Mahavir Chakra)
·         वीर चक्र (Vir Chakra)

सेना - शांतिकाल के समय वीरता पुरस्कार
·         अशोक चक्र (Ashok Chakra)
·         कीर्ति चक्र (Kirti Chakra)
·         शौर्य चक्र (Shaurya Chakra)

प्रमुख खेल पुरस्कार 
·         राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi Khel Ratna Award)
·         अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award)
·         द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Award)
·         ध्यानचंद पुरस्कार (Dhyan Chand Awards)

फिल्म पुरस्कार
·         दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (Dada Saheb Phalke Award)
·         राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (National film awards)

साहित्य पुरस्कार 
·         ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith award)
·         साहित्य अकादमी फेलोशिप (Sahitya Akademi Fellowship)
·         साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award)
·         महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार (Mahapandit Rahul Sankrityayan Award)
·         गंगाशरण सिंह पुरस्कार (Gangasaran Singh Award)
·         गणेश विद्यार्थी पुरस्कार (Ganesh Vidyarthi Award)
·         आत्माराम पुरस्कार (Atmaram Award)
·         सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार (Subrahmanyam Bharti Award)
·         डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार (Dr. George Gireson Award)
·         पद्मभूषण डॉ॰ मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार (Padmabhushan Dr. Motouri Satyanarayan Award)


व्याख्या :

अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (International Awards)
1.      गांधी शांति पुरस्कार (Gandhi Peace Prize) : भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है। गांधी जी के शांति सिद्धांतों को श्रद्धांजलि स्वरूप, भारत सरकार ने यह पुरस्कार 1995 में उनके 125वें जन्म-दिवस पर आरंभ किया था। यह वार्षिक पुरस्कार उन व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है, जिन्होंने सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बदलावों को अहिंसा एवं अन्य गांधीवादी तरीकों द्वारा प्राप्त किया है। पुरस्कार में 1 करोड़ रुपये की धनराशि, प्रशस्तिपत्र और एक उत्तरीय दी जाती है। यह सभी राष्ट्रों, जातियों, लिंग के लोगों के लिए खुला है। प्रथम गाँधी शांति पुरस्कार 1995 में तंजानिया के प्रथम राष्ट्रपति के जूलियस नायरेरे को प्रदान किया गया था। 2009 में यह पुरस्कार चिल्ड्रेन्स लीगल सेंटर को दुनिया भर में बाल मानवाधिकार को बढ़ावा देने के लिए दिया गया।

2.      इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार (Indira Gandhi Prize) : इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में दिया जाता है। 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी स्मृति में स्थापितइंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्टद्वारा वर्ष 1986 सेइंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कारप्रति वर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान किया हो। इस पुरस्कार के अंतर्गत 25 लाख रुपए नकद, एक ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाता है। 


राष्ट्रीय पुरस्कार (National Awards)

1.     भारत रत्न (Bharat Ratna) : भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में बाद में जोड़ा गया। तत्पश्चात् 13 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।


2.     पद्म पुरस्कार (Padma awards) : पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। ये पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा इत्यादि के संबंध में प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर उद्घोषित किये जाते हैं तथा सामान्यतः मार्च/अप्रैल माह में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये जाने वाले सम्मान समारोहों में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं। 


पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं।

A. पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) : असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है |

B. पद्म भूषण (Padma Bhushan) : उत्कृष्ट कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है |

C. पद्म श्री (Padma shri) : किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के फलस्वरूप प्रदान किया जाता है।


महिलाओं के लिये पुरस्कार 
·         स्त्री शक्ति पुरस्कार (Stree Shakti Puraskar) : पूरे विश्व में 8 मार्च को महिला दिवस (Mahila Diwas) के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर भारत मेें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर प्रख्यात महिलाओं, संगठन और संस्थान कोराष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कारप्रदान किए जाते हैं। "नारी शक्ति पुरस्कार" (Nari Shakti Award) को "स्ञी शक्ति पुरस्कार" (Sthree Sakthi Puraskar) के नाम से भी जाना जाता है, सरकार महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान के मद्देनजर प्रतिष्ठित महिलाओं और संस्थानों को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करती है, नारी शक्ति पुरस्कार स्वंय राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं |  संस्थानों को प्रदान किए जाने वाले नारी शक्ति पुरस्कार के छः वर्ग हैं जिनके नाम रानी रूद्रम्मा देवी, माता जीजाबाई, कण्णगी देवी, रानी गैन्डिल्यु जेलियांग, देवी अहिल्या बाई होल्कर और रानी लक्ष्मीबाई है।  व्यक्तिगत पुरस्कारों के दो वर्ग हैं जिसके तहत साहस एवं बहादुरी, महिलाओं के प्रयास/सामुदायिक कार्य/महिला सशक्तिकरण के लिए पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

बच्‍चों के लिये पुरस्कार 

1.     राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार (National Bravery Award) : राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार भारत में हर वर्ष 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर 8 से 16 वर्ष के आयु वर्ग के बहादुर बच्चों को दिए जाते हैं। भारतीय बाल कल्याण परिषद ने 1957 में ये पुरस्कार शुरु किये थे। पुरस्कार के रूप में एक पदक, प्रमाण पत्र और नकद राशि दी जाती है। सभी बच्चों को विद्यालय की पढ़ाई पूरी करने तक वित्तीय सहायता भी दी जाती है। 26 जनवरी के दिन ये बहादुर बच्चे हाथी पर सवारी करते हुए गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित होते हैं।

2.     राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (National Child Award) : राष्ट्रीय बाल पुरस्कारों का ऐलान हो गया है. कुछ विशेष क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा दिए जाते हैं. खेल, थिएटर, इन्नोवेशन, समाज सेवा, संगीत और शिक्षा के क्षेत्रों में ये पुरस्कार प्रदान किया जाता है.

3.     राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान (National Bal Shree Honor) : राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान , 9 से 16 वर्ष के आयु वर्ग के रचनात्मक बच्चों के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदत्त सम्मान है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (भारत सरकार ) के स्वायत्त निकाय द्वारा राष्ट्रीय बाल भवन द्वारा दिए जाने वाले सम्मान में एक पट्टिका, एक प्रमाण पत्र शैक्षिक संसाधन और नकद पुरस्कार सम्मिलित हैं। राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान प्रायः नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। बालश्री सम्मान भारत के राष्ट्रपति पुरस्कारों में से एक है, बाल श्री देश का सर्वोच्च बाल पुरस्कार हैं।


सेना - युद्ध के समय वीरता पुरस्कार



1.     परम वीर चक्र (Param Vir Chakra) : परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च सैन्य अलंकरण है जो दुश्मनों की उपस्थिति में उच्च कोटि की शूरवीरता एवं त्याग के लिए दिया जाता है। 26 जनवरी 1950 को, इस पुरस्कार की स्थापना की गयी थी जब भारतगणराज्यघोषित हुआ था। भारतीय सेना के किसी भी अंग के अधिकारी या कर्मचारी इस पुरस्कार के पात्र होते हैं एवं इसे देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न के बाद सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समझा जाता है। ज्यादातर स्थितियों में यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है।

2.     महावीर चक्र (Mahavir Chakra) : महावीर चक्र भारत का युद्ध के समय वीरता का पदक है। यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता या प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। यह मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है। वरियता मे यह परमवीर चक्र के बाद आता है।

3.     वीर चक्र (Vir Chakra) : वीर चक्र भारत का युद्ध के समय वीरता का पदक है। यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता या प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। यह मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है। वरियता में यह महावीर चक्र के बाद आता है। 

सेना - शांतिकाल के समय वीरता पुरस्कार

1.     अशोक चक्र (Ashok Chakra) : सबसे विशिष्ट बहादुरी या कुछ बहादुर कृत्य के लिए, भूमि पर, समुद्र में या वायुमंडल में आत्म-बलिदान के लिए सम्मानित करने के लिए अशोक चक्र प्रदान किया जाता है
सम्राट अशोक शिलालेखों पर प्रायः एक चक्र (पहिया) बना हुआ है, इसे अशोक चक्र कहते हैं। यह चक्र धर्मचक्र का प्रतीक है। उदाहरण के लिये सारनाथ स्थित सिंह-चतुर्मुख (लॉयन कपिटल) एवं अशोक स्तम्भ पर अशोक चक्र विद्यमान है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज में अशोक चक्र को स्थान दिया गया है।

2.     कीर्ति चक्र (Kirti Chakra) : कीर्ति चक्र भारत का शांति के समय वीरता का पदक है। यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता या प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। यह मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है।

3.     शौर्य चक्र (Shaurya Chakra) : शौर्य चक्र भारत का शांति के समय वीरता का पदक है। यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता या प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। यह मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है। वरियता में यह कीर्ति चक्र के बाद आता है। 

प्रमुख खेल पुरस्कार 


1.     राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) : राजीव गांधी खेल रत्न भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इस पुरस्कार को भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। इस पुरस्कार मे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और पाँच लाख रुपय पुरुस्कृत व्यक्ति को दिये जाते है। भारत सरकार द्वारा सम्मानित व्यक्तियों को रेलवे की मुफ्त पास सुविधा प्रदान की जाती है जिसके तहत राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार एवं ध्यानचंद पुरस्कार विजेता राजधानी या शताब्दी गाड़ियों में प्रथम और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में फ्री यात्रा कर सकते हैं। इस पुरस्कार की स्थापना 1991-92 में हुई इसके प्रथम विजेता विश्वनाथन आनंद थे|

2.     अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) : अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ियों को दिये जाने वाला एक पुरस्कार है जो भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था। पुरस्कार स्वरूप पाँच लाख रुपये की राशि, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

3.     द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Award) : द्रोणाचार्य पुरस्कार 1985 में प्रारंभ किये गये थे। यह पुरस्कार खिलाड़ियों और टीमों को प्रशिक्षण प्रदान करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जाने माने खेल प्रशिक्षकों को प्रदान किये जाते हैं। द्रोणाचार्य पुरस्कार के अंतर्गत गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और पाँच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। हर साल अधिकतम 5 खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

4.     ध्यानचंद पुरस्कार (Dhyan Chand Awards) : ध्यानचंद पुरस्कार खेल-कूद में जीवनभर आजीवन उपलब्धि के लिए 2002 में शुरू किया गया सर्वोच्च पुरस्कार है। ध्यानचंद पुरस्कार महान् भारतीय हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर है. ध्यानचंद पुरस्कार अपने शानदार खेल में खेल-कूद के क्षेत्र में योगदान करने और सक्रिय खेल जीवन से अवकाश प्राप्त करने के बाद भी खेल-कूद को बढ़ावा देने के लिए योगदान जारी रखने के लिए दिया जाता है।ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त करने वालों को एक प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और पाँच लाख रुपये नकद दिये जाते हैं। हर साल ज़्यादा से ज़्यादा तीन खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है| 

फिल्म पुरस्कार

1.     दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (Dada Saheb Phalke Award) : भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो  कि किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारंम्भ दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 से हुआ। यह पुरस्कार उस वर्ष के अंत में रास्ट्रीय पुरस्कार के साथ प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार में 10 लाख रुपया और सुवणॅ कमल दिया जाता है। 

2.     राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (National film awards) : राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मों के क्षेत्र में दिये जाने वाले भारत के काफी पुराने पुरस्कार हैं जो सन 1954 से दिये जा रहे हैं। यह पुरस्कार तीन खंडो मे प्रदान किये जाते है; फीचर फिल्म,गैर फीचर फिल्म और सिनेमा पर श्रेष्ठ लेखन


साहित्य पुरस्कार 

1.     ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith award) : ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है , 22 मई 1961 को भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार का जन्म हुआ |

2.     साहित्य अकादमी फेलोशिप (Sahitya Akademi Fellowship) : साहित्य अकादमी फ़ैलोशिप भारत की साहित्य अकादमी द्वारा प्रदान किया जानेवाला सर्वोच्च सम्मान है।
3.     साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award) : साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत में एक साहित्यिक सम्मान है, जो साहित्य अकादमी प्रतिवर्ष भारत की अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त प्रमुख भाषाओं में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं के अलावा ये राजस्थानी और अंग्रेज़ी भाषा; याने कुल 24 भाषाओं में प्रदान किया जाता हैं। पहली बार ये पुरस्कार सन् 1955 में दिए गए। 

4.     महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार (Mahapandit Rahul Sankrityayan Award) : महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार' केंद्रीय हिंदी संस्थान, मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा यात्रा वृत्तांत और विश्वदर्शन आदि के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने वाले और ख्याति प्राप्त 'राहुल सांकृत्यायन' की स्मृति में प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत सन 1993 से की गई थी। यह पुरस्कार हिंदी में खोज और अनुसंधान करने तथा यात्रा-विवरण विधा आदि के लिए दिया जाता है। प्रतिवर्ष दो लोगों को इस पुरस्कार के लिए चुना जाता है।

5.     गंगाशरण सिंह पुरस्कार (Gangasaran Singh Award) : 'गंगाशरण सिंह पुरस्कार' केंद्रीय हिंदी संस्थान, मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा दिया जाने वाला एक प्रमुख साहित्य सम्मान है। यह पुरस्कार राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार और हिन्दी प्रशिक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले किसी भारतीय विद्वान को प्रदान किया जाता है।
इस पुरस्कार की स्थापना 1989 में केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा की गई थी। यह पुरस्कार एक साहित्यिक एवं हिंदी सेवी सम्मान भी है, जो देश के स्वतंत्रता सेनानी गंगाशरण सिंह की स्मृति में दिया जाता है, जो देशप्रेमी होने के साथ-साथ एक महान हिन्दी सेवक भी थे। गंगाशरण सिंह पुरस्कार पहले साल सोलह विद्वानों को दिया गया था। इसके बाद यह प्रतिवर्ष चार लोगों को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार में एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र तथा शाल दिये जाते हैं। 

6.     गणेश विद्यार्थी पुरस्कार (Ganesh Vidyarthi Award) : गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार' पुरस्कार हिंदी पत्रकारिता और रचनात्मक साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य तथा विशिष्ट योगदान करने वालों को मिलता है। गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार को प्राप्त करने वाले विद्वानों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा स्वयं यह सम्मान प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार को पाने वाले विद्वानों को पुरस्कार के अंतर्गत एक-एक लाख रुपये, एक शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दो लोगों को प्रदान किया जाता है। इस 'हिंदी सेवी सम्मान योजना' का प्रारम्भ 1989 में केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के द्वारा किया गया था।

7.     आत्माराम पुरस्कार (Atmaram Award) : आत्माराम पुरस्कार' केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा प्रदान किये जाने वाले प्रमुख पुरस्कारों में से एक है। यह देश का एक प्रतिष्ठित सम्मान है, जो प्रसिद्ध वैज्ञानिक आत्माराम की स्मृति में दिया जाता है। यह पुरस्कार वैज्ञानिक एवं तकनीकी साहित्य तथा उपकरण विकास के क्षेत्र में व्यक्ति के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। आत्माराम पुरस्कार 'मानव संसाधन विकास मंत्रालय', भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के अंतर्गत सम्मानित व्यक्ति को एक लाख रुपये की राशि उसके सम्मान स्वरूप प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दो लोगों को प्रदान किया जाता है।

8.     सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार (Subrahmanyam Bharti Award) : सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार' हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'केंद्रीय हिंदी संस्थान' द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार भारत के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। यह भारत का प्रमुख साहित्यिक सम्मान है, जो कई विशेषज्ञों को हिंदी के प्रचार-प्रसार में उनकी अमूल्य सेवा और योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार स्वतंत्रता सेनानी 'सुब्रह्मण्यम भारती' की स्मृति में प्रदान किया जाता है, जो देश की आज़ादी के सिपाही होने के साथ-साथ एक अच्छे साहित्यकार भी थे। 'सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार' सृजनात्मक और आलोचनात्मक लेखन कार्य के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार एक हिंदी सेवी सम्मान है। इसे प्राप्त करने वाले व्यक्ति को पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख रुपये की राशि सम्मान स्वरूप प्रदान की जाती है। प्रतिवर्ष यह पुरस्कार दो लोगों को प्रदान किया जाता है।

9.     डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार (Dr. George Gireson Award) :  'डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार' केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा जॉर्ज ग्रियर्सन की स्मृति में प्रदान किया जाता है, जिन्होंने भारत की भाषाओं और बोलियों का विस्तार से वर्णन प्रस्तुत किया था। इस पुरस्कार को प्रदान करने का शुभारम्भ 1994 से किया गया था। यह पुरस्कार प्राय: किसी जाने-माने विदेशी व्यक्ति को उसकी उल्लेखनीय हिंदी सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। प्रतिवर्ष एक व्यक्ति को इस पुरस्कार के लिए चुना जाता है।


10.        पद्मभूषण डॉ॰ मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार (Padmabhushan Dr. Motouri Satyanarayan Award) : पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार' हिंदी सेवी सम्मान योजना का एक महत्वपूर्ण पुरस्कार है। यह पुरस्कार उन विद्वानों को प्रदान किया जाता है, जो भारतीय मूल के हैं और विदेश में रहकर हिंदी का प्रचार-प्रसार करते हैं। साथ ही इसमें अपना विशिष्ट योगदान देते हैं। इस पुरस्कार का आरम्भ सन् 1989 में किया गया था। केंद्रीय हिंदी संस्थान के संस्थापक और प्रख्यात हिंदी सेवी विद्वान डॉ. मोटूरि सत्यनारायण के नाम पर यह पुरस्कार शुरू हुआ था। इस पुरस्कार को भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले विद्वान को एक लाख रुपये की राशि नकद प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त एक स्मृतिचिह्न, प्रशस्ति पत्र और साथ में सम्मान स्वरूप एक शॉल भी पुरस्कार प्राप्तकर्ता को प्रदान किया जाता है। प्रत्येक वर्ष एक व्यक्ति को यह पुरस्कार दिया जाता है। कनाडा के हरिशंकर आदेश को 2002 में पहला 'पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार' दिया गया था। 
Tag - list of national awards in india, highest civilian award in india, list of awards given by indian governme
nt, highest military award in india, list of awards in india for different fields pdf, highest civilian award in world, second highest civilian award in india, indian awards list pdf, International and National Awards and Honours, List of Highest Civilian Awards of India



यह पोस्ट भी पढ़े :

Post a Comment

2 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

यह बेवसाइट आपकी सुविधा के लिये बनाई गयी है, हम इसके बारे में आपसे उचित राय की अपेक्षा रखते हैं, कृप्या अपनी राय हमें Comments या Messages के माध्यम से जरूर दें।
धन्यवाद ।।

Top Post Ad

Below Post Ad